Environment

प्रधानमंत्री हरी झण्डी दिखाकर अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का करेंगे उद्घाटन

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिनांक 12.04.2023 को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जयपुर- दिल्ली कैंट उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव जयपुर में उपस्थित होगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दिनांक 12.04.2023 को गाडी संख्या 09617, जयपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जयपुर से 11.00 बजे रवाना होकर 16.00 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू व गुडगॉव स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन दिनांक 13.04.2023 से किया जायेगा। गाडी संख्या 20977, अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.04.2023 से सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से 06.20 बजे रवाना होकर जयपुर 07.50 बजे आगमन व 07.55 बजे प्रस्थान कर, अलवर 09.35 बजे आगमन व 09.37 बजे प्रस्थान कर, गुडगांव 11.15 बजे आगमन व 11.17 बजे प्रस्थान कर 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20978, दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.04.2023 से सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 18.40 बजे रवाना होकर गुडगांव 18.51 बजे आगमन व 18.53 बजे प्रस्थान कर, अलवर 20.17 बजे आगमन व 20.19 बजे प्रस्थान कर, जयपुर 22.05 बजे आगमन व 22.10 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी।

इस रेलसेवा में 12 वातानुकुलित चेयरकार, 02 वातानुकुलित एक्जीक्यिूटिव चेयरकार एवं 02 ड्राइविंग कार श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button